देश

किसान आंदोलन पर अंतिम फैसला जल्द, एसकेएम की बैठक शुरू, पंजाब के 32 संगठनों ने रखा ये प्रस्ताव

कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुए किसान आंदोलन पर गुरुवार को कृषि मंत्रालय की ओर से किसानों को आधिकारिक पत्र मिल गया है। इसके बाद, एसकेएम की अपनी बैठक शुरू हो गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुए किसान आंदोलन पर गुरुवार को कृषि मंत्रालय की ओर से किसानों को आधिकारिक पत्र मिल गया है। इसके बाद, एसकेएम की अपनी बैठक शुरू हो गई है। दरअसल केंद्र की ओर से दोबारा भेजे गए मसौदा प्रस्ताव पर किसानों ने अपनी सहमति जाहिर कर दी थी, उसी प्रस्ताव पर सरकार ने किसानों को लिखित में दे दिया है। अब उम्मीद है कि किसान आंदोलन पर अंतिम फैसला लेंगे।

इस बीच, सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने टेंट हटाना शुरू कर दिये हैं और आपस मे किसान मिठाई भी बाट रहें है। इसे देखते हुए अब यह लगभग तय हो गया है कि किसान आज अपना इस आंदोलन पर अंतिम फैसला ले सकते हैं।

वहीं, पंजाब के 32 किसान संगठनों ने घर जाने का प्रस्ताव रखा है। आजतक की खबर के मुताबिक पंजाब के किसान 11 दिसंबर से घर वापसी शुरू करेंगे। प्रस्ताव के मुताबिक, किसान 11 दिसंबर को बॉर्डर से निकलेंगे और 13 दिसंबर को अमृतसर के हरमिंदर साहिब पहुंचेंगे। किसान संगठनों ने टोल प्लाजा को भी मुक्त करने का प्रस्ताव किया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत