देश

साल के पहले रविवार को पहला सूर्य ग्रहण, जाने कहां-कहां दिखेगा असर? 

साल का पहला सूर्यग्रहण कल लगने वाला है। हालांकि ये आंशिक सूर्यग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इसका असर देश दुनिया पर पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तर-पूर्वी चीन, मंगोलिया, जापान, पूर्वी रूस, उत्तर और पूर्वी अलास्का में देखा जा सकेगा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

साल 2019 का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को पड़ने वाला है। भारतीय समय के अनुसार सायंकाल 05 बजकर 05 मिनट से रात्रि 09 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। हालांकि ये आंशिक सूर्यग्रहण होगा और भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन इसका असर बाकी देशों पर पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तर-पूर्वी चीन, मंगोलिया, जापान, पूर्वी रूस, उत्तर और पूर्वी अलास्का में देखा जा सकेगा।

गौरतलब है कि साल 2019 में कुल तीन सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लग रहा है। इसके बाद दूसरा जुलाई महीने की 2 तारीख को लगेगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिसंबर महीने की 26 तारीख को होगा। इसके अलावा दो चंद्र ग्रहण भी पड़ने वाले हैं। लेकिन इन पांच ग्रहणों में से सिर्फ दो ही ग्रहण भारत में दिखाई देंगे।

Published: undefined

क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण?

पृथ्वी और सूर्य के बीच से होकर जब चन्द्रमा गुजरता है और पृथ्वी से देखने पर सूर्य का कुछ हिस्सा ही नजर आता है तो उसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं चंद्रमा के बीच में आने की वजह से सूर्य पूरी तरह ढक जाता है और उसकी रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती। इसी खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined