देश

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के नाम पर उतरवाए गए महिला के कपड़े?

कृषानी गढ़वी ने अधिकारियों से सवाल किया, मुझे सुरक्षा जांच के दौरान बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अपनी शर्ट उतारने के लिए कहा गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (केआईएएल) में सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला यात्री से शर्ट उतरवाने का मामला सामने आया है। हालांकि, अधिकारियों ने जवाब में कहा है कि वे इस घटना पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं और ऑपरेशन टीम के साथ मामले की कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे।

पीड़िता की पहचान कृषानी गढ़वी के रूप में हुई है, जिसने मंगलवार शाम को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आपबीती सुनाई। कृषानी गढ़वी ने अधिकारियों से सवाल किया, मुझे सुरक्षा जांच के दौरान बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अपनी शर्ट उतारने के लिए कहा गया। वहां सुरक्षा चौकी पर सिर्फ एक कैमिसोल पहनकर खड़ा होना वास्तव में अपमानजनक था। एक महिला के तौर पर आप कभी नहीं चाहेंगे कि लोग आपको इस तरह देखें। आपको महिलाओं के कपड़े उतरवाने की क्या जरुरत है?

हालांकि, कृषानी ने अपने यात्रा गंतव्य के बारे में कोई विवरण नहीं दिया। उसने खुद को एक छात्रा और संगीतकार बताया।

बेंगलुरू हवाई अड्डे के अधिकारियों ने घटना के लिए माफी मांगी और कहा, इस परेशानी के लिए गहरा खेद है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। हमने इसे अपनी ऑपरेशन टीम के सामने उजागर किया है और इस मामले की सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) को भी जानकारी दी गई है।


आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो