देश

जहां रहते थे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, वही 6-ए कृष्ण मेनन मार्ग अब होगा अमित शाह का नया पता 

केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जो सरकारी आवास आवंटित होने वाला है, वह पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का आवास था। इस तरह वाजपेयी के 6-ए, कृष्ण मेनन मार्ग के नए निवासी अमित शाह होंगे।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

मोदी सरकार के गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दिल्ली में नया पता 6-ए, कृष्ण मेनन मार्ग होगा। यह आवास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिया गया था। वाजपेयी वर्ष 2004 से लेकर पिछले साल निधन होने तक सेंट्रल दिल्ली स्थित 6-ए कृष्ण मेनन मार्ग में रहे। यही अब शाह का नया पता होगा। नए गृहमंत्री यहां स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा घेरे में होंगे।

एक सूत्र ने बताया, "कृष्ण मेनन मार्ग स्थित पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का सरकारी बंगला गृहमंत्री को आवंटित किया गया है।" वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद वाजपेयी कृष्ण मेनन मार्ग स्थित इस बंगले में आए थे और वह यहां करीब 14 साल अपने परिवार के साथ रहे।

इससे पहले बतौर राज्यसभा सदस्य शाह को 11, अकबर रोड का आवास आवंटित किया गया था।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में मोदी के बाद शाह की सुरक्षा सबसे अहम मानी जाती है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृन्दावन में बड़ा हादसा, उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में आग लगी, महिला सहित तीन झुलसे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के अलावा किसी ने नहीं कहा कि भारत... और ईरान के राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों से माफी मांगी

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान के ख‍िलाफ खेलेंगे अभ‍िषेक शर्मा? अस्पताल से मिली छुट्टी, इस बीमारी से थे परेशान

  • ,
  • वीडियो: जैसे ही राहुल ने कहा- साथ में बात करते हैं, मीडिया से बात अधूरी छोड़ भाग खड़े हुए केंद्रीय मंत्री

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कमजोर डॉलर, अमेरिका-ईरान तनाव से चांदी, सोने के भाव में तेजी और शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद