
गुजरात और हिमाचल के नतीजों पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “हम चुनाव में 43 विधायकों के साथ गए थे, अब 83 हैं, हम मोर्चा हारे हैं, जंग नहीं”
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के फैसले को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों की नई सरकारों को बधाई देती है। मैं उन सभी गुजरात और हिमाचल के लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और मुझ पर विश्वास जताया।
राहुल गांधी ने दूसरे ट्वीट में कहा, “मेरे कांग्रेस के भाई और बहनों आपके कारण आज मैं काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। आप लोगों से बीजेपी के लोग डरते है और आपसे लड़ते हैं। बीजेपी हमेशा नफरत फैलाती है और कांग्रेस के कार्यकर्ता उसका शालीनता और साहस के साथ सामना करते है।
मैं बीजेपी कार्यकर्ताओँ की तरफ से सभी हिमाचल प्रदेश और गुजरात के लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं - अमित शाह
गुजरात चुनाव पीएम मोदी की विकास की योजनाओं का नतीजा है - अमित शाह
पिछले चुनावों के मुकाबले बीजेपी के वोट शेयर में बढ़ोत्तरी - अमित शाह
बीजेपी 43, कांग्रेस 23 और अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए अमूल डेरी के चेयरमैन रामसिंह पारमार कांग्रेस उम्मीदवार से चुनाव हारे।
अंकलाव सीट से कांग्रेस के अमित चावडा ने जीत दर्ज की।
राज्य में कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर सीट से चुनाव हारे
झालोड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के भावेश कटारा जीते
कांग्रेस समर्थित जिग्नेश मेवाणी ने वडगाम सीट से जीत दर्ज की।
गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा सीट पर 400 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सीएम विजय रुपाणी ने राजकोट (पश्चिम) से जीत दर्ज की।
अहमदाबाद की एलिस ब्रिज सीट से बीजेपी के राकेश शाह जीते
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के रुझानों से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर मनाया जश्न।
संसद पहुंचे पीएम मोदी ने दिखाया जीत का संकेत दिया।
सेंट्रल गुजरात में बीजेपी 41 सीटों और कांग्रेस 22 सीटों पर आगे चल रही है। सौराष्ट्र की 33 सीटों पर कांग्रेस और 20 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
वडगाम सीट पर जिग्नेश मेवानी 6000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अहमदाबाद की खड़िया जमालपुर सीट से कांग्रेस के इमरान खेड़ावाला ने बीजेपी के भूषण भट्ट को हराया।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती जारी। रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।
केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात में बीजेपी 94 और कांग्रेस 64 सीटों पर आगे चल रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कि गुजरात में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी।
गुजरात में अब तक सामने आए रुझानों में शहरी इलाकों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा दिख रहा है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा में कांग्रेस 4 और राजकोट में 2 सीटों पर आगे चल रही है।
राधनपुर से अल्पेश ठाकोर 8000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के रुझानों में बीजेपी 34 सीटों पर और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे
राजकोट पश्चिम सीट से सीएण विजय रुपाणी 9522 वोटों से आगे
केंद्रीय चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार गुजरात में बीजेपी 77 कांग्रेस 59 सीटों पर आगे चल रही है।
रुझानों में बीजेपी ने बनाई बढ़त, बीजेपी 96 और कांग्रेस 83 सीटों पर आगे चल रही है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अरकी सीट से आगे
गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने राजकोट (पश्चिम) सीट पर बनाई बढ़त, 4000 वोटों से आगे
शुरुआती रुझानों पर कांग्रेस के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत बोले, “अभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।” गहलोत ने कहा कि गुजरात की जनता कांग्रेस को विजय दिलाएगी।
हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला (ग्रामीण) सीट पर 1316 वोटों से आगे।
बीजेपी के प्रेम कुमार धूमल सूजानपुर सीट पर 540 वोटों से पीछे
भावनगर (पश्चिम) से बीजेपी नेता जीतू वघानी पीछे चल रहे हैं
गुजारत के सीएम विजय रुपाणी से आगे चल रहे हैं कांग्रेस के इंद्रनील
सूरत में 9 सीटों पर बीजेपी और 4 सीटों पर कांग्रेस आगे
राजकोट (पश्चिम) से सीएम विजय रुपाणी और मेहसाणा से उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल पीछे चल रहे हैं।
गुजरात की 169 सीटों के रुझान में कांग्रेस 88 और बीजेपी 77 सीटों पर आगे चल रही है
रुझानों में कांग्रेस बहुमत की ओर, बीजेपी पिछड़ी
गुजरात में कांटे की टक्कर में बीजेपी निकली आगे। कांग्रेस 86 और बीजेपी 77 सीटों पर आगे
आणंद जिले की सभी 7 सीटों पर कांग्रेस आगे, बीजेपी को बड़ा झटका
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी राजकोट पश्चिम सीट से 800 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
केंद्रीय चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बीजेपी 2, कांग्रेस 1 और सीपीएम 1 सीट पर आगे चल रही है।
केंद्रीय चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार गुजरात में बीजेपी 10 और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव में जीत के लिए वाराणसी में बीजेपी समर्थकों ने किया हवन।
कांग्रेस ने 71 सीट पर बनाई बढ़त, बीजेपी 82 सीटों पर आगे
कांग्रेस ने 68 सीटों पर बढ़त बनाई, बीजेपी 84 सीटों पर
मेहसाणा विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल पीछे
गुजरात में कांग्रेस 58 सीटों पर आगे चल रही हैं।
राधापुर से अल्पेश ठकोर आगे चल रहे हैं।
बनासकांठा में 6 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही हैं।
जिग्नेश मेवाणी अब आगे चल रहे हैं।
गुजरात में बीजेपी 85 तो कांग्रेस 52 सीटों पर आगे चल रही है।
शिमला के कसुम्पटी में वोटों की गिनती जारी
वडोदरा के काउंटिग सेंटर पर पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 18 Dec 2017, 8:36 AM IST