देश

नहीं रहे पूर्व कानून मंत्री और राज्यपाल हंसराज भारद्वाज, 82 साल की उम्र में हुआ निधन

हंस राज भारद्वाज 82 साल के थे। UPA के कार्यकाल में हंस राज भारद्वाज ने कानून मंत्री के पद पर सबसे लंबा समय बिताया था।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंस राज भारद्वाज का रविवार को निधन हो गया है। हंस राज भारद्वाज 82 साल के थे और कर्नाटक के पूर्व गवर्नर भी थे। UPA के कार्यकाल में हंस राज भारद्वाज ने कानून मंत्री के पद पर सबसे लंबा समय बिताया था। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Published: undefined

आपको बता दें, भारद्वाज साल 2009 से 2014 के बीच कर्नाटक के गवर्नर रहे। इसी के साथ उन्हें केरल के राज्यपाल का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। साल 2012 से 2013 तक उनके पास केरल के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार था। हंसराज भारद्वाज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे ।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined