देश

देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम, रंग-गुलाल से शहर-गांव सराबोर! मथुरा से काशी तक छाया होली का उल्लास

होली पर मथुरा-वृंदावन में हर बार की तरह इस बार भी खास माहौल दिख रहा है। रंग, गुलाल, हंसी, ठिठोली में सराबोर चहुंओर खुशी का माहौल है। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या जवान हर जुबान पर सिर्फ और सिर्फ उल्लास छाया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देशभर रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रंग और गुलाल की खुमारी से शहर-गांव सराबोर हैं। खासकर उत्तर प्रदेश में कान्हा की नगरी मथुरा में होली की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। गुलाल और रंगों की बरसात हो रही है। श्रद्धालुओं में अपने आराध्य संग होली खेलने की होड़ लगी है। रामनगरी अयोध्या में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान भोले की नगरी काशी में भी हुड़दंग के साथ गलियों में रंगों की फुहार और गुलाल का रंग और चटक हो गया है।

होली पर मथुरा-वृंदावन में हर बार की तरह इस बार भी खास माहौल दिख रहा है। रंग, गुलाल, हंसी, ठिठोली में सराबोर चहुंओर खुशी का माहौल है। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या जवान हर जुबान पर सिर्फ और सिर्फ उल्लास छाया है। यह नजारा दिखा मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में। होलिका दहन के साथ ही रंगोत्सव शुरू हो गया। इसी के साथ शुरू हो गया है एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई का दौर।

होली के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "महापर्व होली की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं! प्रेम, सद्भाव, उत्साह एवं उमंग का यह पर्व सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से परिपूर्ण करे, भगवान श्रीहरि से यही प्रार्थना है।

वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी से रंग बरस रहा है। श्रद्धालुओं में अपने आराध्य संग होली खेलने की होड़ लगी हुई है। होली के रंग में सराबोर होकर श्रद्धालु ठाकुर जी की जय-जयकार कर रहे हैं। द्वारकाधीश मंदिर में डोल महोत्सव के आयोजन के साथ होली के आयोजन हुए। मंदिर में टेसू के फूलों के रंगों की बरसात हुई। अबीर-गुलाल के बादल छा गए। भक्तों ने जमकर होली की मस्ती की। श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन कर धन्य हो गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार