देश

उम्मीद है कि प्रधानमंत्री को मणिपुर जाने का भी समय मिलेगा, पीएम मोदी के वायनाड दौरे पर जयराम

मोदी केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड के दौरे पर हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह अच्छी बात है कि ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री आज वायनाड में हैं। यह एक विनाशकारी त्रासदी थी।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायनाड गए हैं और उम्मीद है कि वह मणिपुर का दौरा करने के लिए भी समय निकालेंगे जो पिछले 15 महीनों से दर्द झेल रहा है।

Published: undefined

विपक्षी दल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब मोदी केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड के दौरे पर हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह अच्छी बात है कि ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री आज वायनाड में हैं। यह एक विनाशकारी त्रासदी थी।”

Published: undefined

उन्होंने कहा, “इसके बाद वह (मोदी) एक बार फिर युद्ध को रोकने के लिए यूक्रेन का दौरा करने वाले हैं। उम्मीद है कि उसके पहले वह मणिपुर का दौरा करने का समय और इच्छाशक्ति दोनों ही ढूंढ़ निकालेंगे। मणिपुर की जनता पिछले 15 महीनों से बहुत दुख, दर्द, और पीड़ा झेल रही है।”

Published: undefined

कांग्रेस हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा न करने के लिए प्रधानमंत्री पर लगातार निशाना साधती रही है।

मोदी ने शनिवार को उत्तरी केरल के वायनाड जिले के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। वायनाड में विनाशकारी भूस्खलन के कारण 200 से अधिक लोगों की जान चली गई है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दरभंगा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा, सुरक्षित बचे 148 यात्री

  • ,
  • खेल: 'अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड T20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी' और मुंबई छोड़ बेंगलुरु शिफ्ट हुए पंड्या

  • ,
  • खड़गे ने मनरेगा के बकाये पर मोदी सरकार को घेरा, ‘जी राम जी’ के प्रावधानों पर भी मांगा जवाब

  • ,
  • अजय राय का बीजेपी सरकार पर हमला, 'जब तक राम मंदिर जाने की इजाजत नहीं मिलती, तब तक अयोध्या नहीं छोड़ेंगे'

  • ,
  • सिनेजीवन: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी और अमित सियाल ने संघर्षों से बनाई पहचान