
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री महादेव जानकर ने दावा किया है कि पिछले सप्ताह बारामती में हुए विमान हादसे वाले दिन उन्हें भी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ यात्रा करनी थी, लेकिन मुंबई देर से पहुंचने के कारण वह उनके साथ नहीं जा सके।
Published: 05 Feb 2026, 10:49 AM IST
राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) के प्रमुख जानकर ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दुर्घटना से कुछ दिन पहले उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता पवार से बातचीत हुई थी और उन्हें उसी विमान से बारामती जाने के लिए बुलाया गया था।
उन्होंने कहा, “हालांकि मैं मुंबई देर से पहुंचा, जिसके कारण मैं अजित पवार के साथ बारामती विमान से नहीं जा सका। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और पवार की मृत्यु राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।”
Published: 05 Feb 2026, 10:49 AM IST
धनगर (चरवाहा) समुदाय के नेता जानकर पश्चिमी महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में प्रभाव रखने वाली आरएसपी के प्रमुख हैं। वह 2016 में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार में पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य पालन मंत्री रहे थे।
Published: 05 Feb 2026, 10:49 AM IST
पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर 28 जनवरी को सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें मुंबई से सवार अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: 05 Feb 2026, 10:49 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 05 Feb 2026, 10:49 AM IST