देश

जरूरी खबर: यूपी में होली में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, जल्‍दी निपटा लें जरूरी काम

यूपी सरकार ने रंगों के त्योहार होली के मौके पर दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन अनुभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि 18 और 19 मार्च को सरकारी दफ्तरों में होली का अवकाश रहेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी सरकार ने रंगों के त्योहार होली के मौके पर दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन अनुभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि 18 और 19 मार्च को सरकारी दफ्तरों में होली का अवकाश रहेगा।

Published: 16 Mar 2022, 3:32 PM IST

अब होली के बाद यूपी में सरकारी स्कूल और दफ्तर 18 और 19 मार्च यानी (शुक्रवार और शनिवार) के बाद सीधे 21 मार्च यानी सोमवार को ही खुलेंगे। क्योंकि बीच में रविवार (20 मार्च) का साप्ताहिक अवकाश पड़ रहा है।

Published: 16 Mar 2022, 3:32 PM IST

इस संबंध में यूपी सरकार की ओर से बुधवार को एक अधिसूचना जारी की गई, जिसमें कहा गया कि उत्तर प्रदेश में होली का त्योहार 18 मार्च, 2022 के साथ-साथ 19 मार्च, 2022 को भी मनाया जाएगा। इसलिए प्रदेश में 19 मार्च, 2022 (शनिवार) को भी अवकाश रहेगा।

Published: 16 Mar 2022, 3:32 PM IST

चूंकि प्रदेश में इस साल होली का त्योहार 18 और 19 मार्च को मनाया जाना है, इसलिये सरकारी कार्यालयों में दो दिन होली की छुट्टी रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को होली का अवकाश घोषित होने के बाद अब प्रदेश में स्कूल, दफ्तर और बैंक तीन दिन बंद रहेंगे और सोमवार यानी 21 मार्च को बैंक और राज्य सरकार के दफ्तरों के ताले खुलेंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 16 Mar 2022, 3:32 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 16 Mar 2022, 3:32 PM IST