
इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार को यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा कि वह मिडिल ईस्ट और आसपास के क्षेत्रों में चल रही घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस समय परिस्थितियां अनिश्चित लग सकती हैं, लेकिन इंडिगो ने आश्वस्त किया है कि हर निर्णय बड़ी सावधानी और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है।
इस मौजूदा स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का इस्तेमाल करने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन 2 मार्च 2026, रात 11:59 बजे तक बढ़ा दिया है। यह कदम पूरी तरह से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है, ताकि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रभावित उड़ानों की पूरी सूची एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Published: undefined
इंडिगो ने कहा कि यात्रा योजनाओं में बदलाव से यात्रियों को असुविधा हो सकती है। जिन यात्रियों की बुकिंग प्रभावित हुई है, वे वैकल्पिक फ्लाइट चुन सकते हैं या पूरा रिफंड भी ले सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है।
एयरलाइन ने यह भी बताया कि मिडिल ईस्ट और अन्य प्रभावित अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए 7 मार्च 2026 तक पूरी फ्लेक्सिबिलिटी और शुल्क माफी लागू रहेगी। यह सुविधा उन बुकिंग्स पर लागू है जो 28 फरवरी 2026 या उससे पहले की गई हैं। इस दौरान यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी बुकिंग रद्द कर सकते हैं या नई तिथियों पर यात्रा को कर सकते हैं।
Published: undefined
इंडिगो ने भरोसा दिलाया है कि आगे आने वाले किसी भी बदलाव की सूचना यात्रियों के रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर या ईमेल पर दी जाएगी। एयरलाइन ने अपनी तरफ से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है और इस समय में उनके सहयोग और समझदारी की सराहना की है।
एयर इंडिया ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कैंसिल फ्लाइट्स और उससे संबंधित जानकारी शेयर की गई है।
Published: undefined
इसे भी पढ़ें: खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद ईरान का बड़ा पलटवार, IRGC का 27 अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा, कतर-UAE में धमाके
इसे भी पढ़ें: ईरानी सेना ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि, कहा- हमने अपना सर्वोच्च लीडर खो दिया, ईरान में 40 दिनों का शोक घोषित
इसे भी पढ़ें: खामेनेई के बाद ईरान की कमान किसके हाथ? सुप्रीम लीडर की दौड़ में ये दो बड़े नाम
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined