
कांग्रेस ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा में सोमवार को 90 मिनट का भाषण अपने पसंदीदा ‘अपशब्द’ का इस्तेमाल किए बिना पूरा कर लिया, जो एक चमत्कार है।
Published: undefined
मुख्य विपक्षी दल की यह टिप्पणी शाह के इस वक्तव्य के एक दिन बाद आई है कि मोदी सरकार में देश नक्सलवाद से मुक्त हो गया है और नक्सलियों का ढांचा लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया है, जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में वामपंथी उग्रवादियों की हिंसा को समाप्त करने के लिए कुछ नहीं किया था।
Published: undefined
शाह पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कल, गृह मंत्री ने लोकसभा में एक चमत्कार किया। उन्होंने अपने उस पसंदीदा अपशब्द का इस्तेमाल किए बिना 90 मिनट तक भाषण दिया, जिसे पिछले कई मौकों पर कार्यवाही से हटाना पड़ा।’’
Published: undefined
रमेश ने इस महीने की शुरुआत में अपने पोस्ट को भी टैग किया जिसमें उन्होंने शाह पर कटाक्ष किया था और कहा था कि लोकसभा में फिर से बोले गए उनके पसंदीदा शब्दों में से एक को कार्यवाही से हटा दिया गया है।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined