देश

जयराम रमेश ने पीएम मोदी की मलेशिया यात्रा पर मनमोहन सिंह को याद किया, बोले- अपने एक और अच्छे मित्र...

जयराम रमेश ने कहा, ‘‘अब प्रधानमंत्री अपने एक और अच्छे मित्र मलेशिया के प्रधानमंत्री से मिलने के लिए कुआलालंपुर जा रहे हैं। यह याद रखने लायक है कि अनवर इब्राहिम ने 27 दिसंबर, 2024 को डॉ. मनमोहन सिंह को अपनी श्रद्धांजलि में क्या कहा था।’’

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह  फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मलेशिया यात्रा के बीच शनिवार को इस बात का उल्लेख किया कि मनमोहन सिंह के निधन के समय मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनकी किस तरह से तारीफ की थी।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए, जिसका उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशियाई देश के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाना है।

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अक्टूबर 2025 के अंत में प्रधानमंत्री के कुआलालंपुर जाने की उम्मीद थी। इसकी घोषणा हो चुकी थी लेकिन आखिरी समय में प्रधानमंत्री मोदी ने इसे रद्द कर दिया क्योंकि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सामने नहीं आना चाहते थे, जो उसी समय वहां आने वाले थे। इसलिए मोदी ने आसियान नेताओं के साथ एक आभासी शिखर बैठक का निर्णय लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब प्रधानमंत्री अपने एक और अच्छे मित्र मलेशिया के प्रधानमंत्री से मिलने के लिए कुआलालंपुर जा रहे हैं। यह याद रखने लायक है कि अनवर इब्राहिम ने 27 दिसंबर, 2024 को डॉ. मनमोहन सिंह को अपनी श्रद्धांजलि में क्या कहा था।’’

Published: undefined

रमेश ने मनमोहन सिंह के निधन के बाद इब्राहिम द्वारा किए गए पोस्ट को ‘री-पोस्ट’ किया।

मलेशिया के प्रधानमंत्री ने मनमोहन सिंह की प्रशंसा की थी और कहा था, ‘‘उन काले दिनों में, जब मैं कारावास के दौर गुजर रहा था, मनमोहन सिंह एक सच्चे दोस्त के रूप में मेरे साथ खड़े थे। वह हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।’’

Published: undefined

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined