देश

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर अरेस्ट, राहुल बोले- एक गिरफ्तार करोगे, हजार पैदा होंगे

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को सोमवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एक भ्रामक ट्वीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन पर ट्वीट के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को सोमवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एक भ्रामक ट्वीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन पर ट्वीट के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए और 295 के तहत एक अलग मामला दर्ज है, जिसमें उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, "दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई की हमारी टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।" स्पेशल सेल ट्विटर को उनके छह महीने से एक साल के ट्वीट को सुरक्षित रखने के लिए भी लिखेगा।

वहीं ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक प्रतीक सिन्हा ने कहा कि मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने अन्य मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन गिरफ्तारी दूसरे मामले में हुई है। सिन्हा ने आरोप लगाया कि अनिवार्य नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने ट्वीट किया, 'बार-बार अनुरोध के बावजूद हमें एफआईआर की कॉपी नहीं दी जा रही है।'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जुबैर की गिरफ्तारी पर कहा कि बीजेपी के लिए नफरत, कट्टरता और झूठ को उजागर करने वाला हर शख्स खतरा है। हैजटैग डरोमत के साथ राहुल ने ट्वीट किया, "सत्य की एक आवाज को गिरफ्तार करने से हजार और पैदा होंगे। अत्याचार पर सत्य की हमेशा विजय होती है।"

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जुबैर की गिरफ्तारी को "सच्चाई पर हमला" करार दिया और उनकी रिहाई की मांग की। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी जुबैर की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 27 Jun 2022, 9:32 PM IST

  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

  • ,
  • खेल: सिराज बोले- ब्रेक ने मेरी गेंदबाजी को प्रभावित किया और ईशान किशन ने DRS को लेकर वैभव सूर्यवंशी पर कसा तंज