देश

यूपी में 'जंगल राज की पराकाष्ठा', अलीगढ़ शिक्षक हत्याकांड और उन्नाव रेप केस पर सुरेंद्र राजपूत ने BJP पर बोला हमला

कांग्रेस प्रवक्ता ने उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने का मामला उठाया। उन्होंने कहा, "यह मामला बीजेपी के माथे पर कलंक है, क्योंकि पार्टी से जुड़े नेता होने के कारण पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस ने अलीगढ़ में शिक्षक की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि बीजेपी और उससे जुड़े माफियाओं का राज चल रहा है, जो 'जंगल राज की पराकाष्ठा' है।

Published: undefined

आईएएनएस से बातचीत में सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का जब से शासन आया है, कचहरी, जेलों और अस्पतालों में हत्याएं हो रही हैं।" उन्होंने कहा कि हत्यारे जहां चाहें वहां हत्या कर दे रहे हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का राज है और भारतीय जनता पार्टी के जितने भी समर्थक और माफिया हैं, वो पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं।

 इसी बीच, कांग्रेस प्रवक्ता ने उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने का मामला उठाया। उन्होंने कहा, "यह मामला बीजेपी के माथे पर कलंक है, क्योंकि पार्टी से जुड़े नेता होने के कारण पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है।"

Published: undefined

सुरेंद्र राजपूत ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कानूनी मदद करेगी।

Published: undefined

सुरेंद्र राजपूत ने महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से जुड़े भाषा विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान होना चाहिए और उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

 उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के आने के बाद से क्षेत्रीय भाषाओं का अपमान बढ़ा है, जिससे अस्मिता के मुद्दे उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पूरे देश की है। मराठी भाषा का सम्मान जरूरी है, लेकिन इसके साथ सभी भाषाओं और लोगों का भी सम्मान होना चाहिए। देश की आर्थिक राजधानी में संकीर्ण मानसिकता देश के लिए उचित संदेश नहीं देती।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: 'एसआईटी रिपोर्ट के बाद देंगे जवाब', इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थमी और सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरीः तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, बैंक खातों की होगी गहन जांच