देश

कोलकाता डॉक्टर बलात्कार-हत्या मामला: सुप्रीम कोर्ट एक अक्टूबर को स्वत: संज्ञान याचिका पर सुनवाई करेगा

शीर्ष अदालत ने 17 सितंबर को कहा था कि वह बलात्कार और हत्या मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर स्थिति रिपोर्ट में दिए गए निष्कर्षों से परेशान है। हालांकि, इसने विवरण देने से इनकार कर दिया था।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

 उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन जारी रहने के बीच सोमवार को कहा कि वह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में अपनी ओर से शुरू किए गए स्वत: संज्ञान मामले में एक अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

कार्यवाही की शुरुआत में, प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ से एक पक्ष के वकील ने आग्रह किया कि स्वत: संज्ञान मामले पर कुछ जरूरी कारणों से अगले सप्ताह सुनवाई की जाए, जो 27 सितंबर के लिए सूचीबद्ध है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हम इसे अगले मंगलवार यानी एक अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करेंगे।’’

शीर्ष अदालत ने 17 सितंबर को कहा था कि वह बलात्कार और हत्या मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर स्थिति रिपोर्ट में दिए गए निष्कर्षों से परेशान है। हालांकि, इसने विवरण देने से इनकार कर दिया था।

इसने कहा था कि किसी भी खुलासे से मौजूदा जांच खतरे में पड़ सकती है।

न्यायालय ने जेल में बंद आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष द्वारा कथित तौर पर की गई वित्तीय अनियमितताओं की जांच पर सीबीआई से स्थिति रिपोर्ट भी मांगी थी।

इसने यह भी कहा था कि सीबीआई जांच को लेकर ‘‘सो नहीं रही’’ है और उसे ‘‘सच्चाई सामने लाने’’ के लिए समय दिया जाना चाहिए।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत