देश

राहुल गांधी से मिले फॉक्सकॉन प्रमुख यंग लियू, तकनीकी नवाचार के भविष्य पर की चर्चा

फॉक्सकॉन भारत में एप्पल आईफोन का अनुबंध निर्माता है। अनुमान है कि यह देश में 40,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है। भारत में कंपनी का कुल निवेश 9-10 अरब डॉलर के बीच होने का अनुमान है।

राहुल गांधी से मिले फॉक्सकॉन के प्रमुख
राहुल गांधी से मिले फॉक्सकॉन के प्रमुख  

फॉक्सकॉन के प्रमुख यंग लियू ने शुक्रवार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की जिस दौरान भारत और दुनिया में तकनीकी नवाचार के भविष्य को लेकर चर्चा की गई।

इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह फॉक्सकॉन के प्रमुख यंग लियू से मिलकर खुशी हुई। हमने भारत और दुनिया में तकनीकी नवाचार के भविष्य पर दिलचस्प बातचीत की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी तरह सहयोग देकर भारत के तकनीकी उद्योग को एक महत्वपूर्ण छलांग लगाने के लिए तैयार किया जा सकता है।’’

इससे पहले, लियू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने उनसे प्रदेश में निवेश के साथ ही हैदराबाद में अपना स्थानीय मुख्यालय स्थापित करने का आग्रह किया है।

भारत दौरे पर आए लियू को इस साल 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

फॉक्सकॉन भारत में एप्पल आईफोन का अनुबंध निर्माता है। अनुमान है कि यह देश में 40,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है। भारत में कंपनी का कुल निवेश 9-10 अरब डॉलर के बीच होने का अनुमान है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की