बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को सरकार बनने पर 'माई बहिन मान योजना' शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने दरभंगा में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो 'माई-बहिन मान योजना' शुरू की जाएगी, जिसके तहत महिलाओं के उत्थान के लिए प्रति माह 2,500 रुपए दिए जाएंगे।
Published: undefined
दरभंगा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार का नवनिर्माण महिलाओं की समृद्धि के बिना नहीं होगा। योजना के तहत बिहार की प्रत्येक महिला के बैंक खाते में प्रत्येक महीने 2,500 रुपए हस्तांतरण किए जाएंगे।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगी। महंगाई के कारण आज महिलाएं न अपने पसंद का कपड़ा पहन पा रही हैं और न खाना खा पा रही हैं। इस योजना के पैसे महिलाएं परिवार की भलाई, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खर्च कर सकेंगी। इस योजना से महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी।
Published: undefined
बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे बिहार में अफसरशाही सिर चढ़कर बोल रही है। यहां के अधिकारी नौजवानों पर हाथ, पैर, लाठी सब चला रहे हैं। बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं।
Published: undefined
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित 'महिला संवाद यात्रा' को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी यात्रा पर इतना खर्च कर रहे हैं, जो आज तक बिहार के किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवाद यात्रा में 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख खर्च करने जा रहे हैं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined