देश

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे की आज दूसरी कठिन परिक्षा, विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव बड़ी चुनौती

सदन के नियमों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव गोपनीय तरीके से होता है, लेकिन महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार क्रॉस वोटिंग और विधायकों के टूटने के डर से विश्वास मत की तरह यहां भी ओपन वोटिंग की मांग कर सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

शनिवार को विश्वासमत हासिल करने के बाद महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आज दूसरी बड़ी चुनौती से होकर गुजरना है। महाराष्ट्र में आज विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होना है। इस पद के लिए बीजेपी की ओर से मुरबाड के विधायक किशन कथोरे और कांग्रेस की ओर से नाना पटोले का नामांकन दाखिल कराया गया है। हालांकि नाना पटोले से पहले कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का नाम सामने आरहा था, लेकिन शनिवार को विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने नाना पटोले के नाम की घोषणा की।

सदन के नियमों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव गोपनीय तरीके से होता है, लेकिन महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार क्रॉस वोटिंग और विधायकों के टूटने के डर से विश्वास मत की तरह यहां भी ओपन वोटिंग की मांग कर सकती है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने पहले ही कहा था कि चुनाव खुले मतदान से ही होगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई में महा विकास अघाड़ी (MVA) ने शनिवार को यहां 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था । शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के महागठबंधन को विश्वास मत के लिए न्यूनतम 145 वोट की जरूरत थी, लेकिन उन्हें कुल 169 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 105 विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट किया, जबकि चार विधायक तटस्थ रहे और उन्होंने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार के भतीजे व पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने रोहित पवार और ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर सरकार के पक्ष में मतदान किया।

जिन विधायकों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया, उनमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (MCP) के एक-एक विधायक और ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल-ए-मुस्लमीन (AIMIM) के दो विधायक शामिल थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया