देश

कांग्रेस सांसद के निधन के कारण भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में कई बदलाव, राहुल 15 की जगह 17 को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

जयराम रमेश ने बताया कि संतोख सिंह चौधरी का कल अंतिम संस्कार होगा जिसमें राहुल गांधी मौजूद होंगे। 15 जनवरी को जालंधर में होने वाली राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब 17 जनवरी को होशियारपुर में होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

शनिवार सुबह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ बढ़ रही थी। तब एक दुखद घटना घटी। यात्रा में शामिल जालंधर से 76 वर्षीय कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद आगे की यात्रा रोक दी गई। कुछ देर बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जालंधर स्थित संतोख सिंह चौधरी के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

Published: undefined

आपको बता दें कि इसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि जैसे ही हमें संतोख सिंह चौधरी के निधन की दुखद खबर मिली हमने यात्रा को तुरंत स्थगित कर दिया। उनके सम्मान में 24 घंटे यात्रा स्थगित रहेगी। रविवार दोपहर खालसा कॉलेज ग्राउंड, जालंधर से फिर शुरू होगी।

Published: undefined

उन्होंने आगे बताया कि संतोख सिंह चौधरी का कल अंतिम संस्कार होगा जिसमें राहुल गांधी मौजूद होंगे। 15 जनवरी को जालंधर में होने वाली राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब 17 जनवरी को होशियारपुर में होगी।

Published: undefined

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि संतोख सिंह चौधरी का निधन पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए दुखदाई खबर है। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे। वह ज्ञानी जैल सिंह और प्रकाश सिंह कैरों की सरकार में मंत्री भी थे। उनके परिवार ने आज तक किसी दूसरी पार्टी की ओर नहीं देखा। वे खुद सांसद थे। उनका बेटा एमएलए है। संतोख सिंह जी अंत तक दलितों के लिए लड़ते रहे। इनका पूरा परिवार दलितों के लिए लड़ता रहा है। इनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined