देश

'मां सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करें', प्रियंका गांधी ने देशवासियों को दी महानवमी की शुभकामनाएं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी महानवमी की बधाई दी। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, "या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ महानवमी के शुभ और पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार को देशवासियों को महानवमी की बधाई दी। उन्होंने मां सिद्धिदात्री से सभी लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि की प्रार्थना की।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "शारदीय नवरात्रि महानवमी के पावन अवसर पर आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जगतजननी आदिशक्ति मां सिद्धिदात्री आप सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करें। जय माता दी।"

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी महानवमी की बधाई दी। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, "या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ महानवमी के शुभ और पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। शक्ति, श्रद्धा, आराधना और सद्भाव का अखंड प्रतीक है यह पावन पर्व। इस शुभ अवसर पर मां सभी को सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन प्रदान कर, सभी की मनोकामना पूर्ण करें।"

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "महानवमी के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली आए, यही मेरी मंगलकामना है।"

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी महानवमी के अवसर पर देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥ महानवमी पर मां सिद्धिदात्री को कोटि-कोटि वंदन। सिद्धियों और सिद्धांतों की अधिष्ठात्री मां का यह स्वरूप भक्तों को पूर्णता, ज्ञान और आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान करता है। मां की कृपा से हम सभी का जीवन सफल, संतुलित और परम शांति से परिपूर्ण हो। कामना है कि उनकी कृपा से साधक को भौतिक और आध्यात्मिक दोनों जगत की परिपूर्णता प्राप्त हो। मां सिद्धिदात्री सभी भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करें।"

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री भक्ति से प्रसन्न होकर श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बरसाती हैं। शास्त्रों में उल्लेख है कि भगवान शिव को भी माता की कृपा से ही सर्व सिद्धियां प्राप्त हुई थीं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए