देश

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-17 क्रैश, 2 पायलट की मौत

विमान ने श्रीनगर एयरबेस से उड़ान भरी थी। हादसे के वक्त गरेंद गांव में मौजूद लोगों ने बताया कि विमान अचानक नीचे गिरने लगा जिसके बाद तेज़ धमाके की आवाज़ के साथ विमान खेत में आ गिरा और उसमें आग लग गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना का एक मिग 17 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। विमान में मौजूद दोनों पायलट की इस हादसे में मौत हो गई है। हादसा जम्मू कश्मीर के बडगाम से कुछ दूरी पर स्थित गरेंद गांव में हुआ। जानकारी के मुताबिक़ इस विमान ने श्रीनगर एयरबेस से उड़ान भरी थी जिसके बाद विमान पेट्रोलिंग पर था और तभी कुछ खराबी के वजह से विमान गरेंद गांव के एक खेत में जा कर गिरा और गिरते ही विमान में आग लग गयी। बचाव दल के दस्ते के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी है।

हादसे के वक्त गरेंद गांव में मौजूद लोगों ने बताया कि विमान अचानक नीचे गिरने लगा जिसके बाद तेज़ धमाके की आवाज़ के साथ विमान खेत में आ गिरा और उसमें आग लग गई। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर मंगलवार को बम गिराए थे जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है।

घटनास्थल पर मौजूद एसएसपी बडगाम ने एएनआई को बताया, “एक विमान क्रैश हुआ है लेकिन हम अभी किसी भी प्रकार का निर्णय लेने की स्थिति में नहीं है। पुलिस की टेक्निकल टीम मौके पर मौजूद है जो जांच के बाद क्रैश की वजहों को सुनिश्चित करेगी। घटनास्थल पर दो शव मिले हैं जिनको वहां से निकाल लिया गया है और आगे भी हमारी खोज जारी है।”

बता दें कि पिछले लगभग 3 हफ़्तों में भारतीय वायुसेना के लगभग 5 विमान आग लगने की वजह से नष्ट हो चुके हैं। मिग विमान के क्रैश होने का यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले राजिस्थान के जैसलमेर से प्रशिक्षण उड़ान के बाद मिग 27 विमान क्रैश हो गया था। हालांकि इस हादसे में विमान के पायलेट को कोई नुक्सान नहीं हुआ था और वह पूरी तरह से सुरक्षित बाहर आने में कामयाब रहा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सोनिया गांधी की किताब का दिल्ली में विमोचन, 'इंडिया' गठबंधन के कई प्रमुख नेता हुए शामिल

  • ,
  • एनवीडिया के अगले सीईओ की दौड़ में भारतीय मूल के तीन दिग्गज, थॉमस कुरियन समेत कई बड़े नाम चर्चा में

  • ,
  • विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने की अनुमति मांगी, 48 सवालों की सूची सौंपी

  • ,
  • खेल: U-19 टीम के जश्न पर शोएब अख्तर को बड़ा बयान और रोहित की खराब लय ने चयन समिति के प्रमुख ओझा की मुश्किलें बढ़ाई

  • ,
  • सिनेजीवन: 'किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है', क्यों भड़के दिलजीत? और गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक को दी धमकी