
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर मंगलवार को बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि वह जनता का विश्वास खो चुकी है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है।
Published: undefined
खड़गे ने कलबुर्गी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी दिन-ब-दिन गैस, पेट्रोल, डीजल और अन्य सभी चीजों की कीमतें बढ़ा रहे हैं। शायद, उन्हें देश की कोई चिंता नहीं है। उनके नेतृत्व वाली सरकार ने उन लोगों का विश्वास खो दिया है जिन्होंने उन पर विश्वास किया और उन्हें वोट देकर सत्ता में भेजा।"
उन्होंने कहा, ‘‘वह हर बात के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हैं, या उस पर देश के विकास में सहयोग न करने का आरोप लगाते हैं। जबकि विपक्ष हमेशा देश और लोगों के बारे में सोचता है और वह सब कुछ कर रहा है जो वह कर सकता है। उन्होंने (मोदी सरकार ने) लोगों के लिए जो भी वादा किया था, उसे निभाने में विफल हो रहे हैं।"
Published: undefined
डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट और बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए खड़गे ने कहा कि केंद्र को महंगाई और बेरोजगारी की कोई चिंता नहीं है।
उन्होंने कहा, "यह सरकार हर चीज में विफल रही है। यह केवल बातें करती हैं। बात करने के अलावा उन्हें लोगों की कोई चिंता नहीं है।’’
Published: undefined
होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाली वाणिज्यिक द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमत 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर सोमवार को 42 रुपये बढ़ा दी गई लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये से बढ़ाकर 3,113.50 रुपये कर दी गई है।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined