'"मोदीनॉमिक्स" का मतलब अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण', जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तंज
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि वर्ष 2025-26 में अमेरिका के साथ भारत का वस्तु व्यापार अधिशेष 34.4 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि 2024-25 में यह 40.1 अरब अमेरिकी डॉलर था।
By नवजीवन डेस्क
जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तंज कसा है।
कांग्रेस ने अमेरिका के साथ भारत के व्यापार अधिशेष में कमी और चीन के साथ व्यापार घाटे में वृद्धि को लेकर बुधवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "मोदीनॉमिक्स" (प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीति) का मतलब "अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण" है।
Published: undefined
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि वर्ष 2025-26 में अमेरिका के साथ भारत का वस्तु व्यापार अधिशेष 34.4 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि 2024-25 में यह 40.1 अरब अमेरिकी डॉलर था।
Published: undefined
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कहा कि 2025-26 में चीन के साथ भारत का वस्तु व्यापार घाटा 112.2 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो 2024-25 में 99.2 अरब अमेरिकी डॉलर था।
रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि "मोदीनॉमिक्स का मतलब अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण है’’।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए