देश

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को नागपुर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश, रैली में पुलिस की शर्तों के उल्लंघन का आरोप

याचिकाकर्ता ने बताया कि 7 जून को नागपुर के आरएसएस मुख्यालय में आयोजित रैली में पुलिस ने बिना हथियार पथ संचालन का आयोजन करने की इजाजत दी थी। इस रैली में करीब 700 स्वयंसेवक लाठियों के साथ शामिल हुए, यह इजाजत की शर्तों का उल्लंघन था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया आरएसएसएस प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के नागपुर की सेशन कोर्ट ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को नोटिस जारी किया है। नोटिस में मोहन भागवत को 11 दिसंबर को अदालत में हाजिर होने के लिए कहा गया है। आरोप है कि पुलिस की इजाजत की शर्तों का उल्लंघन करते हुए आरएसएस के एक कार्यक्रम में लाठियों का प्रदर्शन किया गया। इसी साल 7 जून को नागपुर में आरएसएस मुख्यालय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

नागपुर के रहने वाले याचिकाकर्ता की शिकायत को एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने खारिज कर दिया था, जिसके बाद वह सेशन कोर्ट पहुंचा था। अंग्रेजी अखबार टेलिग्राफ में छपी रिपोर्ट के अनुसार, याचिकाकर्ता मोहनीश जीवनलाल जबलपुरी ने बताया, “पुलिस ने बिना हथियार पथ संचालन का आयोजन करने की इजाजत दी थी। इस रैली में करीब 700 स्वयंसेवक लाठियों के साथ शामिल हुए और यह इजाजत की शर्तों का उल्लंघन था।”

सेशन कोर्ट ने याचिका को मंजूर करते हुए इसे लेकर आरएसएस से सवाल भी पूछें हैं और आरएसएस प्रमुख को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश भी दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Nov 2018, 10:05 AM IST

  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए

  • ,
  • राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को रोक नहीं सकेगी बीजेपी सरकार, प्रयागराज में होकर रहेगा: कांग्रेस

  • ,
  • हरियाणा के दादरी से दहला देने वाली खबर, पुलिस थाने के सामने सरेआम बरसाईं गोलियां, 30 राउंड फायरिंग, 7 घायल