देश

LAC पर चीन से निपटने के लिए तैयार है भारतीय नेवी, तीनों सेनाओं ने कसी कमर: एडमिरल करमबीर सिंह

नौसेना दिवस के मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि देश के सामने कोरोना और सीमा पर चीन से निपटने की चुनौती है और नौसेना इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच कई महीनों से तनाव जारी है। वहीं पाकिस्तान भी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगा है।ऐसे में नौसेना दिवस के मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि देश के सामने कोरोना और सीमा पर चीन से निपटने की चुनौती है और नौसेना इसके लिए पूरी तरह तैयार है। 

Published: 03 Dec 2020, 1:32 PM IST

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बताया कि भविष्य में नौसेना के लिए बनाए जाने वाले 43 युद्धपोतों और पनडुब्बियों में से 41 को भारत में बनाया जाना है, जिसमें स्वदेशी विमान वाहक भी शामिल होगा। ऐसा आत्मनिर्भर भारत अभियान के मद्देनजर किया जा रहा है।

Published: 03 Dec 2020, 1:32 PM IST

नौसेना में महिला अधिकारियों को लेकर जानकारी देते हुए एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना ने नवंबर में जहाजों पर चार महिला अधिकारियों को नियुक्त किया है और दो महिला अधिकारियों को मालदीव और रूस में विदेशी बेलेट में नियुक्त किया गया है।

Published: 03 Dec 2020, 1:32 PM IST

एडमिरल सिंह ने कहा कि देश के सामने कोरोना वायरस महामारी और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की नापाक हरकतों से निपटने की दोहरी चुनौती है। इन दोनों चुनौतियों का सामना करने के लिए नौसेना पूरी तरह तैयार है। भारतीय नौसेना परीक्षा की इन घड़ियों में मजबूती से डटे रहने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Published: 03 Dec 2020, 1:32 PM IST

नौसेना प्रमुख ने कहा, हमने सेना और भारतीय वायु सेना की आवश्यकता पर विभिन्न स्थानों पर पी-8 आई विमान तैनात किए हैं। इसके अलावा, हमने उत्तरी सीमाओं पर हेरोन निगरानी ड्रोन तैनात किए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तीन चीनी युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र में हैं। चीन एंटी-पायरेसी पैट्रोल को लेकर 2008 से तीन जहाजों का रखरखाव कर रहा हैं।

Published: 03 Dec 2020, 1:32 PM IST

नौसेना प्रमुख ने कहा, हिंद महासागर में अतिक्रमण (चीनी जहाजों द्वारा) की स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास एक एसओपी है। लीज पर लिए गए दो प्रीडेटर ड्रोन हमारी निगरानी क्षमता में अंतर को पूरा करने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 24 घंटे निगरानी क्षमता हमें निरंतर निगरानी करने में मदद कर रही है।

Published: 03 Dec 2020, 1:32 PM IST

जब एडमिरल सिंह से चीन के साथ जारी संघर्ष में नौसेना की भूमिका को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, नौसेना की गतिविधियां भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के साथ निकट समन्वय और तालमेल में हैं। हम किसी भी परिस्थित से निपटने के लिए तैयार हैं।

Published: 03 Dec 2020, 1:32 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 03 Dec 2020, 1:32 PM IST