देश

बिहार में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बवाल, नीतीश मॉडल को लेकर मांझी ने दिया बड़ा बयान, कहा- जनसंख्या...

बिहार में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर राजनीतिक दलों में बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, जनसंख्या नियंत्रण के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) का साथ मिला है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर राजनीतिक दलों में बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, जनसंख्या नियंत्रण के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) का साथ मिला है।


हम के प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण का नीतीश मॉडल सफल है। उन्होंने नीतीश मॉडल को अन्य राज्यों को भी अपनाने की आवश्यकता बताई है। पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान एवं उपायों का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा, '' बिहार में बच्चियों के शिक्षा का असर है कि देश के प्रजनन दर के औसत बिहार का प्रजनन दर कम है। इसलिए, जनसंख्या नियंत्रण के लिए अन्य राज्यों को भी नीतीश कुमार के मॉडल को अपनाने की आवश्यकता है।''

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की घोषणा के बाद बिहार में यह मामला गर्म हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाना जरूरी नहीं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने से बहुत लाभ नहीं होने वाला है। इसके लिए महिलाओं को शिक्षित और जागरुक करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सरकार में शामिल बीजेपी के नेताओं ने जनसंख्या नियंत्रण को जरूरी बताया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 10 सितंबर को SC में होगी सत्य निकेतन हादसे पर सुनवाई, कोर्ट ने कहा- जरूरत पड़ी तो मामला अपने पास ट्रांसफर कराऐंगे

  • ,
  • 'आपको न्याय मिलेगा...' दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की बेरहमी से हत्या पर भड़के कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

  • ,
  • जयपुर के आमेर में टूरिस्ट गाइड की मौत से बवाल, चाकू से हुआ था हमला, बाजार बंद, 6 मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी

  • ,
  • मुझे नहीं पता बागेश्वर बाबा कौन हैं, उन्हें बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं: सौगत रॉय

  • ,
  • कर्नाटक: अचानक यशवंतपुर एपीएमसी बाजार पहुंचे सीएम शिवकुमार, किसानों और व्यापारियों से की बात