देश

लालू यादव के 75वें जन्मदिन पर खास अंदाज में काटा गया 75 किलो का लड्डू, लोगों ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शनिवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन राजद कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शनिवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन राजद कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आवास पर रात को 12 बजे केक काटा गया तो शनिवार को राजद कार्यालय में 75 किलोग्राम लड्डू को खास अंदाज में काटा गया। राजद के अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर पटना की सड़कों के किनारे शुभकामना वाले बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए।

Published: undefined

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर केक काटकर राजद अध्यक्ष जन्मदिन मनाया गया, इस दौरान परिवार के सदस्य मौजूद रहे। राबड़ी देवी ने सभी लोगों को केक खिलाया।

लालू के जन्मदिन के मौके पर आवासीय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। राजद अध्यक्ष को उनके पुत्र तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, पुत्री डा. मीसा भारती समेत अन्य लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी है।

Published: undefined

लालू प्रसाद का जन्मदिन सामाजिक न्याय और सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया।
मीसा भारती ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर लिखा, इंसान आएंगे जाएंगे, पर जो सामाजिक न्याय की अतुलनीय अमिट सशक्त विरासत बनकर हर कमजोर की जुबान पर सदा के लिए सज जाएंगे, वही लालू जी कहलाएंगे। जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा।

Published: undefined

लालू प्रसाद दोपहर दोनों पुत्रों तेज प्रताप और तेजस्वी के साथ राजद कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजद अध्यक्ष ने 75 किलो का लड्डू खास अंदाज में काटा और लोगों को खिलाया।

Published: undefined

इस अवसर पर गरीबों के मसीहा नामक पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। इधर राबड़ी देवी के आवास पर लालू प्रसाद को शुभकामनाएं देने के लिए समर्थकों की भीड़ लगी रही। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने जन्मदिन को खास बनाने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मायावती की पार्टी पर बरसे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बोले- बीएसपी ने पत्नी का टिकट काटकर मुझे बेइज्जत करने की साज़िश की

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुछ लोगों को चोटें आईं, मचा हड़कंप

  • ,
  • लोकसभा चुनावः BSP ने बस्ती में आखिरी क्षणों में बदला उम्मीदवार, दयाशंकर मिश्र की जगह लवकुश पटेल ने किया नामांकन

  • ,
  • लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 93 सीटों पर कल मतदान, कई केंद्रीय मंत्रियों की 'अग्निपरीक्षा'

  • ,
  • दुनियाः सुनीता विलियम्स कल तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरेंगी उड़ान और यूक्रेन में रूसी हवाई हमलों से बिजली गुल