देश

वसंत पंचमी के अवसर पर गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने किया हवन, होलिका दहन की भी तैयारी

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। ऐसे में मंगलवार को वसंत पंचमी के मौके पर गाजीपुर बॉर्डर पर हवन किया गया। साथ ही आने वाले होली के त्योहार को देखते हुए 5 लकड़ियां और उपले रखे गए हैं जिससे होलिका दहन किया जाएगा।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। ऐसे में मंगलवार को वसंत पंचमी के मौके पर गाजीपुर बॉर्डर पर होली के त्योहार को देखते हुए 5 लकड़ी और उपले रखे गए हैं जिससे होलिका दहन किया जाएगा। बॉर्डर पर मंगलवार सुबह हवन किया गया ताकि पर्यावरण में शुद्धि हो, वहीं अब से ठीक सवा महीने बाद होली का त्यौहार देशभर में मनाया जाएगा। ऐसे में बॉर्डर पर बैठे किसान भी होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

बॉर्डर पर मौजूद देवी सिंह शामली जिले से आए हैं। उन्होंने बताया, सुबह हम सभी किसानों ने हवन किया ताकि पर्यावरण में शुद्धि हो। वहीं हमने बॉर्डर पर होली का त्योहार मनाने के लिए 5 लकड़ी के टुकड़े रखे हैं और पूजा पाठ कराई है।

हालांकि होली वसंत ऋतु में मनाया जाता है। और यह त्योहार हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। फाल्गुन माह में मनाए जाने के कारण इसे फाल्गुनी भी कहते हैं। यह त्यौहार वसंत पंचमी से ही शुरू हो जाता है। वसंत ऋतु में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इसलिए इसे वसंतोत्सव भी कहते हैं।

दरअसल, तीन नए खेती कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

किसान उत्पाद व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2020; मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020 पर किसान सशक्तिकरण और संरक्षण समझौता हेतु सरकार का विरोध कर रहे हैं ।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत