देश

त्योहारी सीजन में आम लोगों की जेब पर डाका डाल रहा प्याज, यूपी में भी दाम आसमान पर

प्याज की कीमतों में यह वृद्धि परिवारों और रेस्तरां वालों के लिए परेशानियों का सबब बनी हुई है। व्यापारियों को चिंता है कि आने वाले महीनों में कीमतें बढ़ती रह सकती हैं। प्याज की ऊंची कीमतों के कई कारण हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

टमाटर के बाद अब प्याज त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल रहा है। खुदरा बाजार में प्याज की कीमत पिछले एक सप्ताह में दोगुनी हो गई हैं, जो 30-35 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 60-80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

पिछले चार महीनों में यह दूसरी बार है जब अगस्त के बाद प्याज की कीमतें बढ़ी हैं, जब प्याज 100 रुपये के पार पहुंच गया था। कुछ महीने पहले टमाटर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद इसने रसोई के बजट पर दबाव डाला है।

प्याज की कीमतों में यह वृद्धि परिवारों और रेस्तरां वालों के लिए परेशानियों का सबब बनी हुई है। व्यापारियों को चिंता है कि आने वाले महीनों में कीमतें बढ़ती रह सकती हैं। प्याज की ऊंची कीमतों के कई कारण हैं।

थोक विक्रेताओं के अनुसार, इस साल की शुरुआत में खराब मौसम, ज्यादा गर्मी, नियमित बारिश के कारण प्याज की फसल खराब हो गई, जिसके चलते थोक प्याज की कीमतें बढ़ गईं।

सीतापुर मंडी के एक व्यापारी पप्पू सोनकर ने बताया, ''वर्तमान में हमें स्थानीय बाजार में केवल 20-30 ट्रक प्याज मिल रहा है। हाल ही में पड़ोसी राज्य में प्याज व्यापारियों की हड़ताल से भी आपूर्ति बाधित हुई, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी हुई।''

कई रेस्तरां पहले ही सलाद की प्लेटों से प्याज हटा चुके हैं, जबकि स्ट्रीट फूड विक्रेताओं ने भी प्याज का उपयोग कम कर दिया है।

पुराने शहर में रेस्टोरेंट चलाने वाले नजमुल हसन ने कहा, ''प्याज की बढ़ती कीमत हमारे कारोबार पर काफी दबाव डाल रही हैं। प्याज हमारे मांसाहारी व्यंजनों में महत्वपूर्ण है और जब इसकी कीमतें बढ़ती हैं, तो यह हमारे भोजन की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। बड़े रेस्तरां के विपरीत, हम सलाद और प्याज के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकते हैं, और इससे हमारे लिए लाभदायक बने रहना मुश्किल हो रहा है।'

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल