देश

जीतन राम मांझी ने बीजेपी नेता पर उठाए सवाल, बोले- नड्डा जी आप से आग्रह है कि अपने बड़बोले नेता को समझाएं

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक बयान पर बीजेपी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को उन्हें समझाने की सलाह दी है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक बयान पर बीजेपी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को उन्हें समझाने की सलाह दी है। मांझी ने प्रज्ञा ठाकुर को भी नसीहत देते हुए कहा कि वे हमें नहीं बताएं कि कौन शूद्र है और कौन आतंकवादी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल 'हम' के प्रमुख मांझी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी से आग्रह है कि अपने बड़बोली सांसद प्रज्ञा ठाुकर को समझाएं कि वह एससी, एसटी समाज को अपमानित ना करें। प्रज्ञा ठाुकर हमें ना बताएं कि कौन शूद्र है और कौन आतंकवादी।

सोमवार को भोपाल के पास सीहोर में क्षत्रीय समाज के कार्यक्रम में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, हमारी धर्म व्यवस्था में चार वर्ग तय किए गए थे। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र। ब्राह्मण को ब्राह्मण कहो उसे बुरा नहीं लगता, क्षत्रिय को क्षत्रिय कहो उसे बुरा नहीं लगता, वैश्य को वैश्य कहो तो बुरा नहीं लगता, मगर शूद्र को शूद्र कहो तो उसे बुरा लग जाता है, क्योंकि उसमें नासमझी है, ये समझ नहीं पाते।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए