
दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येन्द्र जैन का इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि आप सरकार के दोनों नेता इस समय जेल में बंद हैं और पिछले दिनों दोनों ने मंत्रिपद से अपना इस्तीफा दे दिया था।
Published: undefined
गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में बताया कि राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सलाह पर, मनीष सिसोदिया, मंत्री, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का त्यागपत्र, तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हैं। वहीं दूसरी अधिसूचना में बताया गया कि राष्ट्रपति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर सत्येन्द्र जैन का त्यागपत्र भी तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
Published: undefined
गौरतलब है कि शराब टेंडर घोटाले में गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार से इस्तीफा दे दिया था। वहीं सिसोदिया के साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 महीने से जेल में बंद सत्येंद्र जैन ने भी अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजा था।
--आईएएनएस
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined