देश

'आम आदमी पार्टी से नहीं संभल रहा है पंजाब, पकड़े जाने पर स्वास्थ्य मंत्री को मजबूरी में हटाया'

पंजाब के निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाकर वाहवाही लूटने पर सवाल उठाते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि जहां-जहां आप की सरकार बनती है, वहां-वहां अपने आप भ्रष्टाचार पहुंच जाता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पंजाब के निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाकर वाहवाही लूटने पर सवाल उठाते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि जहां-जहां आप की सरकार बनती है, वहां-वहां अपने आप भ्रष्टाचार पहुंच जाता है और आम आदमी पार्टी से पंजाब संभल नहीं पा रहा है।

Published: undefined

बीजेपी राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि 6 अप्रैल 2022 को अरविंद केजरीवाल का कहना था कि 20 दिन में उन्होंने पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है तो जिस भ्रष्टाचार को आप ने 20 दिन में खत्म कर दिया था क्या उसका पुनर्जन्म भी आप सरकार ने ही कराया है?


Published: undefined

बीजेपी प्रवक्ता ने आप की सरकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी की 2 राज्यों में सरकार है। आप की पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचारी निकले। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। 2 प्रदेश, 2 स्वास्थ्य मंत्री, दोनों भ्रष्टाचारी। यानी 100 प्रतिशत करप्शन रेट अरविंद केजरीवाल ही दे सकते हैं।

Published: undefined

भाटिया ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार को आये हुए 68 दिन ही हुए हैं और सरकार के कामकाज को देखकर यह कहा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी से पंजाब संभल नहीं रहा है।

Published: undefined

स्वास्थ्य मंत्री को हटाने पर वाहवाही लूटने के प्रयासों पर निशाना साधते हुए भाटिया ने आरोप लगाया कि, पंजाब के निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला, आप के लिए कमीशन और घूसखोरी कर रहे थे। लेकिन जब वह पकड़े गए तो उन्हें मजबूरी में हटाते हुए अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि उनकी आंखों में आंसू आ गए।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined