देश

पूरब कोहली के पूरे परिवार को था कोरोना, एक्टर ने इस तरह दी जानलेवा COVID19 को मात 

पूरब ने 7 अप्रैल को अपने एक पोस्ट में बताया था कि उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव है। हालांकि अब सारे ही कोरोना से पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं। पूरब ने हाल ही में बताया है कि कैसे उन्होंने इस वायरस के लक्षणों को नोटिस किया था और कैसे वे इस वायरस को हराने में कामयाब रहे।

अपने परिवार के साथ पूरब कोहली
अपने परिवार के साथ पूरब कोहली फोटो: पूरब कोहली के इंस्टाग्राम से

फिल्म जगत के कई सितारे भी कोरोना के चपेट में आए हैं। एक्टर पूरब कोहली का तो पूरा परिवार ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। पूरब ने कुछ दिन पहले इस बात की जानकारी एक पोस्ट के माध्यम से दिया भी था। पूरब ने 7 अप्रैल को अपने एक पोस्ट में बताया था कि उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव है। हालांकि अब सारे ही कोरोना से पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं। पूरब ने हाल ही में बताया है कि कैसे उन्होंने इस वायरस के लक्षणों को नोटिस किया था और कैसे वे इस वायरस को हराने में कामयाब रहे।

जूमटीवी के साथ बातचीत में पूरब ने कहा कि सबसे पहले उनकी पत्नी को शक हुआ था कि वे कोरोना पॉजिटिव है। उन्होंने कहा, 'तीन हफ्ते पहले, मेरी बेटी को सर्दी और खांसी की शिकायत हुई थी। फिर सोमवार को मेरी वाइफ को भी खांसी हुई और उसने मुझसे कहा था कि ये साधारण खांसी नहीं फील हो रही है और हो सकता है कि हमें कोरोना हो गया हो। मंगलवार को, मुझे भी सर्दी हुई और अगले दिन मेरे बेटे को फीवर हुआ था।'

उन्होंने आगे कहा कि 'इसके कुछ दिनों बाद मेरी बेटी के संपर्क में आने वाली उसकी दोस्त की मां काफी बीमार पड़ गई और वो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद चीजें हमारे लिए साफ होने लगी थीं।' उन्होंने अपनी रिकवरी के बारे में बात करते हुए कहा, 'पिछले कुछ सालों से मैं और मेरा परिवार एक आर्युर्वेदि‍क डाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसने हमें काफी मदद पहुंचाई।'

पूरब ने आगे बताया कि 'इसके अलावा हमारे पास एक टॉनिक और एक कफ सिरप था जो हमारे डॉक्टर ने हमें दिया थाय़ ये सामान्य सर्दी खांसी में लेने वाली दवा थी। उन्होंने हमें पैरासिटामॉल दवा लेने की भी सलाह दी थी। हम 4 से 5 बार गर्म पानी से गरारे करते थे। हमें अदरक, हल्की और शहद के मिश्रण का इस्तेमाल करने से काफी मदद मिली। हमने पानी की बोतल को अपने सीने पर भी रखा था जिससे तकलीफ कुछ कम हो सके। इसके अलावा हॉट बाथ ने से भी काफी आराम मिला था।'

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Apr 2020, 3:30 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिखित आदेश जारी, छात्रों के निलंबन नोटिस भी वापस लिए गए

  • ,
  • जामिया में 20 साल बाद छात्र संघ चुनाव कराने का ऐलान, छात्रों के आंदोलन के बीच फैसला

  • ,
  • ब्राजील में लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप समर्थक बोल्सोनारो को 44 लाख वोटों से हराया, कहा- हम अमेरिका के पिछलग्गू नहीं

  • ,
  • दिल्ली-NCR में बढ़ी गुलाबी ठंड, बारिश से प्रदूषण में राहत, 27 अक्टूबर से बदल सकता है मौसम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के हर्ष विहार में बड़ा हादसा, मिलन गार्डन में ढहा निर्माणाधीन मकान, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका