मेघालय: चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कहा, चर्च और विधायकों को खरीदने के लिए करोड़ों की पेशकश करती है बीजेपी
मेघालय की 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 मार्च को होगी। इसी दिन त्रिपुरा और नगालैंड चुनाव के लिए भी मतगणना होगी।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया शिलांग में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेघालय में विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत शिलांग में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की। रोड शो के बाद राहुल गांधी ने जयंतिया हिल्स में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “बीजेपी यहां आती है और राज्य के चर्च को करोड़ों रुपये की पेशकश करती है। ठीक उसी तरह जैसा कि वह सोचती है कि राज्य सरकार के कांग्रेस विधायकों को खरीद लेगी। बीजेपी यह भी सोचती है कि वह यहां आकर चर्च, धर्म और भगवान को खरीद सकती है। यह शर्मनाक है।”
मेघालय की 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 मार्च को होगी। इसी दिन त्रिपुरा और नगालैंड चुनाव के लिए भी मतगणना होगी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए