देश

राहुल गांधी कोटद्वार वाले ‘मोहम्मद’ दीपक से मिले, गले लगाकर बोले- यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान

राहुल गांधी ने दीपक से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात। एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए। हर इंसान, एक समान। यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान।

राहुल गांधी कोटद्वारा वाले ‘मोहम्मद’ दीपक से मिले
राहुल गांधी कोटद्वारा वाले ‘मोहम्मद’ दीपक से मिले 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड में एक मुस्लिम दुकानदार की मदद करने के बाद ‘मोहम्मद दीपक’ नाम से चर्चा में आए जिम संचालक दीपक कुमार से सोमवार को मुलाकात की। राहुल गांधी ने दीपक से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात। एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए। हर इंसान, एक समान। यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान।

हाल में वायरल हुए एक वीडियो के बाद विवादों में आए दीपक के समर्थन में राहुल गांधी पहले भी पोस्ट करते रहे हैं।

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पर हुई इस मुलाकात में कांग्रेस नेता वैभव वालिया, दीपक के दोस्त विजय रावत और कुछ अन्य लोग मौजूद थे।

राहुल गांधी ने दीपक की मुलाकात सोनिया गांधी से भी करवाई और उनकी पत्नी से फोन पर बात भी की।

मुलाकात के बाद क्या बोले दीपक?

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मोहम्मद दीपक ने कहा कि हिम्मत तो पहले भी थी, अब चार गुना और बढ़ गई है। दीपक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल जी ने मुझे बुलाया था। उन्होंने मुझे सोनिया जी से भी मिलवाया और मेरी पत्नी से फोन पर बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि आपने अच्छा काम किया है और मैं कोटद्वार आकर आपकी जिम की सदस्यता लूंगा।’’’

क्यों चर्चा में आए दीपक 

बीते 26 जनवरी को उत्तराखंड के कोटद्वार में कपड़ों की दुकान ‘बाबा’ का नाम बदलने के लिए दुकान मालिक वकील अहमद पर दबाव बनाने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता दुकान के बाहर जमा हो गए थे। इसी दौरान अहमद के बेटे मोहम्मद शोएब के मित्र और 42 वर्षीय जिम मालिक दीपक कुमार ने बजरंग दल के इस रवैये का विरोध किया और कार्यकर्ताओं को वहां से हटने पर मजबूर कर दिया।

दीपक को देशभर से मिला समर्थन

दीपक कुमार के इस कदम की देशभर में सराहना हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें ‘भारत का हीरो’ बताया था।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों पर लाठीचार्ज मामले पर तुरंत सुनवाई से SC का इनकार

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी-बिहार, हिमाचल-उत्तराखंड समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी

  • ,
  • CJP प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 10 एफआईआर की दर्ज, कई वीडियो की भी हो रही है जांच

  • ,
  • डिटेंशन के बाद राहुल गांधी का वीडियो: बोले- मोदी छात्रों से मांगें माफी, शाह-प्रधान के इस्तीफे की मांग

  • ,
  • भारत को एक और झटका? ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ लगाने का किया ऐलान, जानें इंडिया पर क्या असर होगा