कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने इस पर्व को बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक बताया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सत्य की असत्य पर, अच्छाई की बुराई पर और न्याय की अन्याय पर विजय का प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह महापर्व हमें अहंकार और दुष्प्रवृत्तियों का त्याग कर समाज में सौहार्द, सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प दिलाता है।"
Published: undefined
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सभी देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। अन्याय और अत्याचार पर न्याय और सत्य की विजय का यह पर्व, अहंकार का नाश कर, सभी के जीवन में सद्भाव और करुणा लाए।"
Published: undefined
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर विनम्रता, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी देशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और सौहार्द की कामना करती हूं।"
Published: undefined
कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक महापर्व विजयादशमी और दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।"
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "अंततः असत्य हारेगा, अन्याय हारेगा, बुराई हारेगी, और क्रूरता हारेगी। जीत सत्य की, न्याय की, अच्छाई की, और दया की ही होगी। यही विजयादशमी का संदेश है। दशहरा सभी को शुभ हो।"
Published: undefined
इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से सत्य, धर्म और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें हमेशा यह याद दिलाता है कि अच्छाई की बुराई पर हमेशा विजय होती है।
Published: undefined