देश

'राहुल गांधी की बातें मनोबल बढ़ाती है', संसद भवन में कांग्रेस सांसदों की बैठक पर बोले सुखदेव भगत

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए सुखदेव भगत ने कहा, "जल्दबाजी का काम शैतान का होता है। इन चीजों को देखते हुए सरकार को हठधर्मिता नहीं दिखानी चाहिए। अगर वाकई सरकार को चुनाव सुधार कराना है तो वह सही तरीके से चर्चा के बाद लाया जाना चाहिए।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से कांग्रेस सांसदों की बैठक बुलाए जाने पर कहा कि वे हमेशा एक अभिभावक की भूमिका में रहते हैं। उनकी बातें कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल बढ़ाती हैं।

Published: undefined

राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद भवन एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग में कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई। इस पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा, "राहुल गांधी हमेशा एक अभिभावक की भूमिका में रहते हैं। आज से नहीं पहले दिन से चाहते हैं कि कांग्रेस के नए पुराने लोगों को मार्गदर्शन देते रहें। उनकी बातें हमारा मनोबल बढ़ाने की होती है। अपने लीडर से इस प्रकार की चीजें आती हैं तो यह हमारे लिए बहुत गौरव की बात है।"

Published: undefined

आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने एसआईआर के मुद्दे पर जवाब दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से एसआईआर फॉर्म भरने से इनकार किए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी।

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए सुखदेव भगत ने कहा, "जल्दबाजी का काम शैतान का होता है। इन चीजों को देखते हुए सरकार को हठधर्मिता नहीं दिखानी चाहिए। अगर वाकई सरकार को चुनाव सुधार कराना है तो वह सही तरीके से चर्चा के बाद लाया जाना चाहिए।"

Published: undefined

इसी बीच, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "वह निश्चित रूप से एक बहुत सीनियर और अनुशासित नेता थे। उनके जाने से हमें दुख हुआ है। जब भी इतने बड़े कद का कोई व्यक्ति, जिसने अपनी पूरी जिंदगी किसी महान काम के लिए लगा दी हो, हमें छोड़कर जाता है, तो बहुत दुख होता है। हमारी गहरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं।"

Published: undefined

 कांग्रेस के सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी शिवराज पाटिल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि शिवराज पाटिल के जाने से देश ने एक बड़ा नेता खो दिया है। वह दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने कहा, "मैंने मंत्रिमंडल में 2004 से 2009 तक उनके साथ काम किया। उन्होंने कई अहम विभागों की जिम्मेदारियों को संभाला, जिनसे हमें प्रेरणा भी मिलती है।"

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined