देश

राकेश टिकैत बोले- तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, जिसने अपमान किया उसे पकड़ें, बंदूक की नोक पर नहीं होगी बातचीत

पीएम मोदी कै इस बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने पलटवार किया है। टिकैत ने कहा है कि क्या तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है।

फोटो : ANI
फोटो : ANI 

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 2 महीने से ज्यादा समय से जारी है। इसी बीच रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में 26 जनवरी को लाला किले पर हुए घटना जिक्र करते हुए कहा कि तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ है। पीएम मोदी कै इस बयान पर किसान नेता राकेश टिकैत ने पलटवार किया है। टिकैत ने कहा है कि क्या तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है।

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राकेश टिकैत ने कहा कि तिरंगे से सारा देश प्यार करता है और इसका अपमान किसी को बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह किया है उसे पकड़ा जाए। राकेश टिकैत ने सरकार और किसानों के बीच बातचीत को लेकर कहा कि यह फिर से संभव है लेकिन किसान किसी दबाव में ऐसा नहीं करंगे। उन्होंने कहा कि बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं होगी।

लाल किले पर हुए घटना का जिक्र करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है क्या? सारा देश तिरंगे से प्यार करता है, जिसने तिरंगे का अपमान किया है उसको पुलिस पकड़े।

वहीं आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार के साथ बातचीत के मुद्दे पर राकेश टिकैत ने कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री का सम्मान करते हुए इस मुद्दे का समाधान चाहते हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं होगी, प्रेशर डील के बातचीत नहीं होगी, हम बातचीत करेंगे लेकिन सरकार कंडीशन रख कर बात ना करे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 31 Jan 2021, 3:08 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में ठंड की आहट के बीच जहरीली हुई हवा, आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु

  • ,
  • बिहार: कहीं 'गिरिराज कुंड' तो कहीं 'कुंदन कुंड', सड़क के गड्ढों को दिया गिरिराज सिंह और BJP विधायक का नाम

  • ,
  • दिल्ली में दिवाली से पहले ही दमघोंटू हुई हवा, सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 349 तक पहुंचा, कई इलाकों में छाई धुंध

  • ,
  • पंजाब चुनाव से पहले AAP में भगदड़! दो विधायकों के बाद अब कुंवर विजय प्रताप ने भी छोड़ी पार्टी, MLA पद से इस्तीफा

  • ,
  • अब 'मुरासु' बरपाएगा कहर! आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं