
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा लगाए गए आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों का सख्त जवाब दिया है। मुख्य सचिव की नियुक्ति और कैबिनेट बैठक बुलाने पर बीजेपी की आपत्ति को खारिज करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।
Published: undefined
मुख्यमंत्री सुक्खू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। वर्ष 2020-21 में जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री थे और उनके कार्यकाल के दौरान पंचायती राज, जिला परिषद और नगर निगम के चुनाव हुए थे। उस समय भी उन्होंने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। हमने भी कैबिनेट की बैठक बुलाई है।"
सीएम सुक्खू ने बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए ईंधन की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता पर बोझ डाल रही है जबकि राज्य सरकार लोगों की सुविधा के लिए काम कर रही है।
Published: undefined
मुख्यमंत्री ने एक बड़े फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि अब हिमाचल प्रदेश में कोई भी रेस्टोरेंट, बार या दुकान यदि क्षमता रखती है, तो 24 घंटे खुली रह सकती है। सुक्खू ने कहा, "हमने सभी को 24 घंटे काम करने की अनुमति दे दी है। यह फैसला पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।"
स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा, "लोगों ने इसमें पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया है। मेरा मानना है कि पंचायत चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं जबकि जिला परिषद और बीडीसी के लिए वोटों की गिनती बाद में होगी।"
मुख्यमंत्री ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि चुनावों में भारी भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उम्मीदवारों को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined