देश

झारखंड : लालू यादव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, लेकिन 3 सहयोगी मिले पॉजिटिव, जानें फिर क्यों जांच करना चाहते हैं डॉक्टर

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। शनिवार को उनकी कोरोना टेस्ट कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। शनिवार को उनकी कोरोना टेस्ट कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई। हालांकि उनके तीन सहयोगियों असगर, इरफान और लक्ष्मण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक सहयोगी को खांसी और कोरोना के लक्षण दिखने के बाद सभी के टेस्ट कराए गए थे।

एहतियात के तौर पर कोरोना वायरस की जांच के लिए लालू यादव और उनके तीन सहयोगियों के सैंपल शनिवार को लिए गए थे। कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है। सेवादारों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती लालू प्रसाद की कोरोना रिपोर्ट रविवार शाम आई, जिसमें वे निगेटिव पाए गए हैं। उनमें पहले से ही कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। सूत्रों का कहना है कि चार-पांच दिनों के बाद उनकी फिर से जांच कराई जाएगी।

दूसरी ओर लालू के तीन सेवादार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है। लालू के इलाज का प्रभार संभाल रहे चिकित्सक ड़ॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि एहतियातन लालू प्रसाद यादव के कोरोना वायरस की जांच करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनमें किसी तरह के कोविड-19 के लक्षण नहीं पाये गये हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल