देश

मोहन भागवत के बयान पर भड़कीं सोनम कपूर ने कही ये बड़ी बात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका ट्वीट

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि आज कल तलाक के मामले अधिक पढ़े लिखे परिवारों में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं क्योंकि शिक्षा के साथ अहम आ जाता है जिसस परिवार टूटने लगते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि आज कल तलाक के मामले अधिक पढ़े लिखे परिवारों में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं क्योंकि शिक्षा के साथ अहम आ जाता है जिसस परिवार टूटने लगते हैं। मोगन भागवत ने रविवार को अपने बायन में कहा कि इन दिनों तलाक के अधिक मामले शिक्षित और संपन्न परिवारों में सामने आ रहे हैं क्योंकि शिक्षा और संपन्नता अंहकार पैदा कर रहा है जिसका नतीजा परिवार का टूटना है।

Published: undefined

आरएसएस प्रमुख के इस बायन पर बॉलीवुड की अदाकारा सोनम कपूर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एक ट्वीट किया है जो, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल सोनम ने अपने ट्वीट में लिखा कि ऐसा बयान कौन समझदार व्यक्ति दे सकता है। उन्होंने कहा कि यह बयान मूर्खतापूर्ण है।

Published: undefined

बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने तलाक के मुद्दे पर बोलते हुए कहा था कि, “मौजूदा समय में तलाक के मामले बहुत बढ़ गए हैं। लोग निरर्थक मुद्दों पर लड़ रहे हैं। तलाक के मामले शिक्षित और संपन्न परिवारों में अधिक हैं क्योंकि शिक्षा और संपन्नता से अहंकार आता है जिसका नतीजा परिवारों का टूटना है। इससे समाज भी खंडित होता है क्योंकि समाज भी एक परिवार है।“ उनके इस बयान पर सोनम कपूर ने बेहद ही तल्ख लहजे में ट्वीट कर लिखा, “कौन सा समझदार व्यक्ति इस तरह बोलता है? अजीब और मूर्खतापूर्ण बयान।“ सोनम कपूर का यह ट्वीट न्यूज की सुर्खियां तो बन ही गया है। लोग भी इस पर जमकर अपनी राय दे रहे हैं।

Published: undefined

गौरतलब है कि कुछ समय से फिल्मों से दूर सोनम कपूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। सोनम सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करने के साथ-साथ देश के मुद्दे पर भी बेबाकी से राय रखती हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • ढाई माह में ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, कांग्रेस बोली- मोदी सरकार देश के लिए घातक

  • ,
  • सिनेजीवन: जब सनी देओल ही बन गए निर्देशक और जानें तिग्मांशु धूलिया और इरफान खान की अनोखी दोस्ती के बारे

  • ,
  • राम मंदिर दान चोरीः अयोध्या के वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्र के खिलाफ FIR की तहरीर दी, निकाला आक्रोश मार्च