देश

पहली फोटो देखकर किसी ने कहा, सीने पर तो नहीं लगी गोली, सुनील राठी ने फिर सीने में गोली मारी, और भेज दिया फोटो

मुन्ना बजरंगी की हत्या में कुछ नए खुलासे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि मुन्ना बजरंगी की जिस वक्त हत्या की गई उस समय कोई बजरंगी के कथित हत्यारे सुनील राठी से लगातार फोन पर बात कर रहा था।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के वक्त सुनील राठी क्या कर रहा था, इसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बागपत जेल के सूत्रों से पता चला है कि मुन्ना बजरंगी की हत्या के समय सुनील से कोई लगातार फोन पर बात कर रहा था। माना जा रहा है कि फोन पर बात करने वाले के कहने पर ही जेल से मुन्ना के शव के दो फोटो वायरल किए गए। जिस व्यक्ति से सुनील राठी फोन पर बात कर रहा था उसे सबसे पहले मुन्ना बजरंगी के शव को जो फोटो भेजे गए थे, उसमें उसे तीन गोलियां लगी थीं, लेकिन उसके सीने पर गोली का कोई निशान नहीं था।

सूत्रों के मुताबिक फोन पर उस व्यक्ति ने इस बारे में पूछा, तो सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी पर फिर से गोलियां चलाईं और इस बार गोली सीने पर भी लगी। शव के फिर फोटो खींचे गए और किसी को भेजे गए। इस फोटो में मुन्ना बजरंगी की छाती पर गोली के दो निशान थे।

सुनील राठी के भेजा जाएगा फतेहपुर जेल

इस बीच माफिया मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मार कर हत्या करने के आरोपी शातिर अपराधी सुनील राठी को बागपत जिला जेल से हटा कर फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजे जाने के आदेश हो गए हैं। माना जा रहा है कि जल्दी ही कुछ दूसरे शातिर बदमाशों व माफिया की भी जेल बदली होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने यह आदेश कारागार प्रशासन के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए दिए हैं। बागपत जेल में हत्या की वारदात के बाद कारागार प्रशासन ने सुनील राठी और उस जैसे कुछ अन्य कैदियों का हवाला देते हुए उन्हें जिला कारागारों के बजाए केंद्रीय कारागारों में स्थानांतरित किए जाने का आग्रह किया था। राठी को फतेहगढ़ के साथ ही लखनऊ या डासना जेल भेजे जाने का प्रस्ताव था।

बागपत जिला जेल में हुए कत्ल के बाद जेलों में माफिया व शातिर अपराधियों को मिली सुविधाओं को लेकर कई सवाल उठे थे। कारागार प्रशासन के साथ ही पुलिस और एसटीएफ भी इस बात की छानबीन में लगी हुई है कि जेल में पिस्तौल कहां से और कैसे आई।

अपराधियों को सुविधाओं के साथ अन्य सामान भी आसानी से मुहैया होने की लगातार शिकायतें आती रही हैं। जेल अधिकारियों के अनुसार राठी को शनिवार को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल ले जाया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा