देश

एसएससी घोटाला: सरकार ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी 

सुप्रीम कोर्ट एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान हुए कथित घोटाले की जांच से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई है। कोर्ट इस मामले में 12 मार्च को सुनवाई करेगी।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  एसएससी घोटाले के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन (फाइल फोटो)

एसएससी परीक्षा में कथित घोटाले को लेकर छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को मानते हुए कहा था कि छात्रों को अब विरोध बंद कर देना चाहिए। लेकिन प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उन्हें नेताओं के मौखिक बयानों पर विश्वास नहीं है और जब तक सरकार लिखित में नहीं देगी तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।

दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट 12 मार्च को मामले की याचिका की सुनवाई करेगा। लोकसभा में जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने भी इस मसले को लेकर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था।

इससे पहले कर्मचारी चयन आयोग ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का निर्णय लिया था। एसएससी प्रमुख असीम खुराना ने कहा था कि कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला और एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें छात्रों ने एसएससी पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की, जिसके बाद उन्होंने सीबीआई जांच की सिफारिश का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: युवाओं की मांग के आगे झुका एसएससी, सीबीआई जांच की सिफारिश, सामने आया एक और घोटाला

छात्रों का आरोप है कि कोचिंग इंस्टीट्यूट और एसएससी के अफसरों ने मिलकर घोटाले किये है, इसलिए उन पर जांच होनी चाहिए। फरवरी,2018 में हुई एसएससी की परीक्षा में कथित तौर पर सवालों के जवाब (आंसर शीट) लीक हो गई थी और इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गये थे। यह परीक्षा 17 फरवरी से 22 फरवरी के बीच हुई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Mar 2018, 12:06 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'