देश

महिला आरक्षण को लेकर ठगा महसूस कर रहा पिछड़ा समाज, जो वास्तव में आरक्षण के हकदार उनकी नहीं हो रही बात!

कैलाश पाल ने जोर देकर कहा कि अत्यंत पिछड़ा सामाज को दरकिनार कर दिया गया। महिला आरक्षण का फैसला देश की सत्ता में झूठा सामाजिक न्याय होगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

लोकसभा चुनाव के पहले मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास करा कर इसका श्रेय लेने में लग गई है। पीएम मोदी अपने हर भाषण में महिला आरक्षण बिल का जिक्र कर रहे हैं। लेकिन इस बिल से अत्यंत पिछड़ा समाज खुद को ठगा महसूस कर रहा है। वहीं ओबीसी समाज भी इस बिल से खुश नहीं बताया जा रहा है।

इसी बीच अति पिछड़ा वर्ग ने इस बिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अति पिछड़ा वर्ग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश पाल ने इसे ठगने वाला आरक्षण बताया। पाल ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि महिला आरक्षण बिल को किसी ने सामाजिक न्याय का ऐतिहासिक फैसला बताया, तो किसी ने पिछड़ा विरोधी होने की संज्ञा दी। लेकिन दुर्भाग्य की बात है किसी राजनीतिक पार्टी के किसी राजनेता ने भी उस समाज की हिस्सेदारी की बात नहीं की, जो वास्तव में आरक्षण के हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा महासंघ इस मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियों को ध्यान आकृष्ट करने के लिए 2 अक्टूबर से जिलेवार धरना प्रदर्शन एवं समाजिक सभाऐं आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि अत्यंत पिछड़ा समाज, जिसकी आबादी देश में लगभग 35 प्रतिशत है, लोक सभा और विधान सभा में इनकी भागीदारी महिलाओं से भी कम है। उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज की महिलाओं का मोदी सरकार हक छीनने का काम कर रही है, जो हमारे समाज को नामंजूर है।

कैलाश पाल ने जोर देकर कहा कि अत्यंत पिछड़ा सामाज को दरकिनार कर दिया गया। महिला आरक्षण का फैसला देश की सत्ता में झूठा सामाजिक न्याय होगा। सच्चा सामाजिक न्याय के लिये देश में जातीय गणना के माध्यम से अति पिछड़ा वर्ग को चिन्हित करना होगा। उसके बाद 'जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी' की तर्ज पर विधान सभा और लोक सभा में आरक्षण देना होगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो