देश

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म, करीब 96% प्रतिनिधियों ने डाले वोट, 19 अक्तूबर को आएंगे नतीजे

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी ने वोट डाला
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी ने वोट डाला 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। करीब 96% प्रतिनिधियों ने मतदान किया है।

Published: undefined

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हुए मतदान पर कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष (सीईए) मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि आज का दिन चुनाव का दिन था और प्रतिनिधियों ने मतदान किए हैं। करीब 9900 प्रतिनिधियों में से 9500 प्रतिनिधियों ने मतदान किया है। करीब 96% मतदान रहा है।

Published: undefined

मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि देश में जो लोग कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र नहीं है, उनके सामने यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण है। हमने इस चुनाव के द्वारा फिर से साबित कर दिया है कि पार्टी में इंटरनल डेमोक्रेसी क्या होती है।

Published: undefined

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पारदर्शी, लोकतांत्रिक और खुले चुनाव कराकर देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में जो भी जीतेगा, उसे कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलेगा। 

Published: undefined

वहीं पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ये कांग्रेस के लिए गर्व का क्षण है कि हम पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हैं। कांग्रेस ही पार्टी अध्यक्ष चुन सकती है। हम रियल लोकतंत्र का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined