देश

जम्मू-कश्मीर: डल झील में डूब रही थी हाउसबोट, मालिक ने अपने परिवार से पहले 7 पर्यटकों की बचायी जान

बीते चार दिनों से जारी भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर की डल झील में एक डूबते हाउसबोट से गुरुवार को 7 पर्यटकों को बचाया गया। हाउसबोट के मालिक ने इन पर्यटकों की जान बचायी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बीते चार दिनों से जारी भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर की डल झील में एक डूबते हाउसबोट से गुरुवार को 7 पर्यटकों को बचाया गया। हाउसबोट के मालिक ने इन पर्यटकों की जान बचायी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह भारी बारिश के कारण 'कोलाहोई' नाम की एक हाउसबोट डूबने लगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि डूबते हाउसबोट को देख मालिक मोहम्मद यूसुफ और उसके परिवार वालों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत सात पर्यटकों को जल्दी से बाहर निकाला।

युसूफ ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपने परिवार की तुलना में पर्यटकों की सुरक्षा का पहले रखा औैर उन्हें डूबती हाउसबोट से निकाला।

डल और निगीन झीलों में हाउसबोट मालिक और झेलम के आसपास के लोग सरकार से उनकी संपत्तियों की मरम्मत के लिए सहायता की मांग कर रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • '‘अनुचित’ चुनाव होने देने के लिए ज्ञानेश कुमार पर चलना चाहिए देशद्रोह का मुकदमा', प्रियंका ने CEC पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोपों के बीच पूर्व चुनाव आयुक्त लवासा बोले- चुनाव आयोग की छवि खराब होने का है दुख

  • ,
  • TMC सिंबल फ्रीज मामले में हुई सुनवाई, SC ने EC से पूछा- कब तक होगा अंतिम फैसला? 28 सितंबर को अगली तारीख

  • ,
  • जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस