देश

'सुरंगजीवी' अब बेनकाब, न अयोध्या माफ करेगी, न देश', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर कहा कि 'सुरंगजीवियों' को आखिरकार बाहर आना पड़ा है और आरोप लगाया कि असली दोषियों को बचाने तथा जनाक्रोश से बचने के लिए दूसरों को आगे किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर बीजेपी पर एक बार फिर से निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर बीजेपी पर एक बार फिर से निशाना साधा है। फोटो: IANS

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर बीजेपी पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर कहा कि 'सुरंगजीवियों' को आखिरकार बाहर आना पड़ा है और आरोप लगाया कि असली दोषियों को बचाने तथा जनाक्रोश से बचने के लिए दूसरों को आगे किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले में सच्चाई अंततः सामने आएगी और दोषियों को न अयोध्या माफ करेगी, न देश और न ही भगवान।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा है कि आखिरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा, क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है। फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चंदा-दान देनेवाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहने वाले, इस घोर-गंभीर मसले पर खुद सामने क्यों नहीं आए और अपने से पीछेवाले को आगे क्यों कर दिया, क्या इसमें भी ये सोचकर साजिश की गई है कि ‘महापाप’ के दोष और जनाक्रोश से खुद को बचा लो और दूसरे को फंसाकर उससे सफाई दिलवा दो। जो षड्यंत्रजीवी रहे हैं अब तो वो आपस में भी एक-दूसरे की मुखबिरी कर रहे हैं। बंटवारे की लड़ाई सारे राज खोल देगी।

Published: undefined

उन्होंने आगे लिखा कि जो शातिर सेंध लगाकर, बोरी भरकर सुरंग के रास्ते बहुत दूर निकल गए हैं, वो ‘असली पापी’ याद रखें कि जहां भूमिगत मार्ग खत्म होगा, उस अगले छोर पर ‘सत्य’ उनके पापों की सजा देने के लिए प्रतीक्षा कर रहा है।

सपा प्रमुख ने कहा कि इन्हें न अयोध्या क्षमा करेगा, न देश, न वो परम प्रभु, जिसके खजाने को इन्होंने बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से लूटा है।

Published: undefined

बता दें कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं। एसआईटी अभी जांच कर रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined