
केंद्र की मोदी सरकार चाहे लाख दावे कर ले, लेकिन चीन का अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर उल्लंघन जारी है। चीन ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन किया है। न्यूज़ एजेंसी एनएनआई के सूत्रों के मुताबिक, चीन के दो हेलीकॉप्टर ने 27 सितंबर को लद्दाख के ट्रिग हाइट इलाके में घुस आए थे। भारतीय सीमा में 10 मिनट तक रहने के बाद दोनों हेलीकॉप्टर अपनी सीमा में वापस लौट गए। ट्रिग हाइट भारत के रणनीतिक लिहाज से बेहद अहम है। इसी इलाके में दौलत बेग ओल्डी एयरफील्ड भी है। अक्सर इस इलाके में चीन घुसपैठ की कोशिश करता रहता है।
Published: undefined
यह कोई पहली बार नहीं है जब चीन की आर्मी ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा का उल्लनंघ किया है। खबरों के मुताबिक, इससे पहले चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा 20 दिन पहले भी अरुणाचल की दिवांग घाटी में टेंट लगाने की खबरे आई थीं। हालांक कि चीन ने इन आरोपों से इनकार कर दिया था।
Published: undefined
उत्तराखंड के चमोली जिले के बाराहोती में 6, 14 और 15 अगस्त को चीन की आर्मी ने घुसपैठ की थी। चीनी सैनिक भारतीय सीमा में चार किलोमीटर तक अंदर तक घुस आए थे। बाराहोती भारत-चीन सीमा की उन तीन चौकियों में से एक है, जहां आईटीबीपी के जवान बिना हथियार के पैट्रोलिंग करते हैं।
इससे पहले 2016 डोकलाम में काफी दिनों तक भारतीय सेना और चीन की सेना के बीच विवाद देखने को मिला था। डोकलाम में करीब 72 दिनों तक भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने थीं। हालांकि, बाद में केंद्र सरकार ने इस विवाद को सुलझा लेने का दावा किया था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined