देश

शिवसेना का बीजेपी को हराने वाली ‘निडर मतदाताओं’ को सलाम, उद्धव ठाकरे बोले, राज्यों ने देश को दिखाई नई दिशा

बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने विधानसभा चुनावों के नतीजों पर कहा है कि राज्यों के मतदाताओं ने बीजेपी को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी के सिवा कोई विकल्प नहीं’ का मिथक टूट गया है।

फोटो  : सोशल मीडिया
फोटो  : सोशल मीडिया 

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को आए नतीजों में पांच में से चार राज्यों में बीजेपी को हराने वाले ‘निडर मतदाताओं’ को सलाम किया है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए के घटक दल शिवसेना ने बीजेपी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मतदाताओं ने निर्णय लिया कि वे भाजपा को वोट नहीं देंगे, उन्होंने पूरी तरह से उन्हें खारिज कर दिया।

ठाकरे ने कहा, "बीजेपी के विकल्प पर चिंता किए बगैर, मतदाताओं ने इन राज्यों में अपना जनादेश दिया और बीजेपी को उखाड़ फेंका। भविष्य में क्या होगा, इसका निर्णय बाद में किया जाएगा। वोटरों ने इस तरह का साहस दिखाया है।"

उद्धव ठाकरे ने वोटरों के निर्भय होकर ईवीएम, धन बल, बाहुबल और 'बीजेपी का कोई विकल्प नहीं है' की सोच के बावजूद देश को नई दिशा दिखाने के लिए चार राज्यों के लोगों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल हारते-जीतते रहते हैं, और जीतने वालों को बधाई दी जानी चाहिए, लेकिन असली बधाई उन वोटरों के लिए है जिन्होंने किसी विकल्प की परवाह किए बिना निडरता से बीजेपी को शिकस्त दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल